मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा में रामलीला नाट्य कला समिति के स्थानीय कलाकारों ने दूसरे दिन सोमवार की रात 'एक शाम शौर्य के नाम' कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। हल्दीघाटी युद्ध, हाथी पर सवार मानसिंह और घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप के युद्ध दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नाटक में अकबर द्वारा मेवाड़ पर अधिकार करने की कोशिश, महाराणा प्रताप का संधि से इनकार, हल्दीघाटी का भीषण युद्ध और झाला सरदार द्वारा प्रताप की पगड़ी पहनकर उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। जंगल में परिवार सहित घास की रोटी खाते महाराणा प्रताप के सामने मानसिंह ने आत्मसमर्पण का प्रस्ताव रखा, जिसे ठुकराते हुए प्रताप ने कहा कि राणा घास की रोटी खा लेगा, लेकिन अकबर के साम...