Mau News: जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चहुंओर आयोजित कार्यक्रम में हर हाथ में लोग तिरंगा लेकर निकले। साथ ही देशभक्ति तराने से पूरा वातावरा गूंजता रहा। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कम्युनिटी हॉल में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद मऊ के हजारों लोगों ने भी देश को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.