Mau News: जिले की लड़कियों के हाथ मजबूत, शिक्षा और संपत्ति दोनों में बढ़ी हिस्सेदारी
मऊ, सितम्बर 27 -- Mau News: सचिन मिश्रा,मऊ। जनपद में पांच साल के दौरान महिलाओं की स्थिति में कई स्तरों पर बदलाव देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर परिवार की संपत्ति में हिस्सेदारी तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 और एनएफएचएस-6 के आंकड़ों की तुलना में छह वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में कभी स्कूल जाने वाली महिलाओं का अनुपात 68.8 से बढ़कर 75.7 फीसदी हो गया है। इसी अवधि में ऐसे परिवारों का अनुपात भी बढ़ा है, जिनमें महिला सदस्य के नाम जमीन या मकान है। यह आंकड़ा 11.6 से बढ़कर 21.8 फीसदी पहुंच गया है। एनएफएचएस-5 के मुकाबले एनएफएचएस-6 में शिक्षा के मोर्चे पर 6.9 प्रतिशत अंक का सुधार दर्ज हुआ है। 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में 10 साल या उससे अधिक की स्कूली शिक्षा हासिल करने वाली महिलाओं का अनुपात भी 53.1 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.