मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ के परिसर में शिक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक प्रशिक्षुओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, कूड़े के उचित निस्तारण तथा स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर जागरूकता संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। डॉ.हेमंत कुमार यादव जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक ना...