Mau News: जिला जज मेरठ का पैतृक गांव डुमरी मर्यादपुर में हुआ सम्मान
मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। कर्तव्य निष्ठा, निष्पक्षता और नागरिक सेवा के लिए जिला जज मेरठ अरविंद मिश्रा को उनके पैतृक गांव जनपद मऊ के डुमरी मर्यादपुर में सम्मानित किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान समारोह आयोजित कर फूल माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। गांव के लोगों ने कहा कि अरविंद मिश्रा ने अपनी ईमानदारी और निष्पक्ष फैसले से पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। बता दें कि जिला जज मेरठ अरविंद मिश्रा ने चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी पत्नी और उसके प्रेमी को 14 अक्टूबर 2026 को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे मेहनत करें, ईमानदारी से पढ़ें और देश की सेवा करें। इस अवसर पर विधायक मधुबन रामविलास चौहान, पूर्व विधायक उमेश चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.