Mau News: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तवीर
मऊ, जुलाई 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब मऊ ने अपने नए संगठनात्मक सत्र का शुभारम्भ बुधवार को जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करके किया। रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया। नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए क्लब के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया और रिकॉर्ड 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने रोटेरियन रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह भी पढ़ें- Ara News: रोटरी क्लब के शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान नए सत्र की शुरुआत रक्तदान जैसे महादान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.