Mau News: जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी
मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मौसम बदला तो वायरल फीवर ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पर्ची से लेकर डॉक्टर, जांच व दवा काउंटर तक हर जगह कतार नजर आई। सोमवार को 1200 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे, इनमें लगभग 500 मरीज बुखार, सर्दी, खांसी व गले में खरास की शिकायत वाले रहे। ब्लड जांच रिपोर्ट मिलने में देरी ने मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी। कई मरीजों को रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन फिर अस्पताल बुलाया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल खुलने के साथ ही मरीजों की कतारे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लग गई।
मरीज़ों की कतार वहीं अलग-अलग डाक्टर को दिखाने के लिए मरीज डाक्टर कक्ष के बाहर जुटे रहे। जिला अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे अधिकांश मरीजों को चिकित्सकों ने ब्लड जांच कराने के लिए पैथोलॉज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.