मऊ, जुलाई 6 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही तीन नए बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकों का वितरण किया। ​बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय की अगुवाई में जैसे ही सोमवार की सुबह जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर विद्यालय परिसर में पहुंचे। वहां का माहौल उत्सव जैसा हो गया। विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने बैंड-बाजे की मधुर धुन के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया।​ यह भी पढ़ें- Sambhal News: सदर तहसील में डीएम-एसपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप ...