Mau News: जागरुकता कार्यक्रम महिलाओं को सुरक्षा के बाबत दी जानकारी
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकास खंड परदहा में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए उनके विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा हिंसा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन एवं विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.