Mau News: जलभराव में करंट का कहर, गाय की मौत
मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के बाद जमा पानी में उतरे बिजली के करंट ने मंगलवार को पशुपालक दीना यादव की गर्भवती गाय की जान ले ली। धनौली मार्ग पर हुई घटना में गाय चराने गए उनके बड़े भाई बाल-बाल बच गए। घटना वार्ड नंबर आठ के नवापुरा मोहल्ले में छोटी मस्जिद के पास हुई। बारिश के कारण सड़क किनारे खेत में पानी जमा था। इसी दौरान गाय पानी में पहुंची और करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। पशुपालक के अनुसार गाय करीब एक माह बाद बच्चा देने वाली थी। घटना से आर्थिक नुकसान के साथ गहरा सदमा पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से घटनास्थल की जांच, करंट उतरने के कारणों का पता लगाने, जिम्मेदारी तय करने तथा पशुपालक दीना यादव को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.