मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला कमेटी की बैठक कोपागंज व्यापार मंडल के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों ने ब्लाक क्षेत्र में बदहाल हो चुकी सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर रोष जताया। साथ ही जिलाध्यक्ष के नेतत्व में जिलाधिकारी से व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने मिलने की रणनीति तैयार की। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बताया कि कोपागंज कसारा मोड़ से कसारा चट्टी के मधुबन मार्ग तक बनी हुई सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। आए दिन इस पर चलने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार इस सड़क के मरम्मत की मांग उठी ,परंतु इससे संबंधित अधिकारी पूरी तरह से उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- Meerut News: गंज बाजार में धंसी सड़क, व्यापारियो...