Mau News: जमुनीपुर में चला स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरुक
मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुनीपुर में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव की नालियों और सार्वजनिक रास्तों की सफाई कराकर जलभराव एवं गंदगी को दूर किया गया। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न मोहल्लों में सफाई कार्य किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से भी स्वच्छता बनाए रखने तथा जलजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी अश्वनी कुमार, रामप्रताप सोनकर, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, प्रियंका देवी एवं गीता देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.