मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरुद्दीनपुर में हक-हिस्से की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला सहित चार के विरुद्ध केश दर्ज किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्राम पंचायत समाउद्दीनपुर के राजस्व गांव नासिरुद्दीनपुर निवासी राजेंद्र यादव का शनिवार को पड़ोसी रामनवल यादव के परिवार से जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट में बदल गया। इस दौरान राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उषा पत्नी रामनवल, पायल, काजल पुत्रीगण रामनवल और राजन पुत्र रामनवल के विरुद्ध केस दर्...