Mau News: जमीन विवाद के निस्तारण के लिये खत्रीपार पहुंचे एसडीएम
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। जमीनी विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के क्रम में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को स्थानीय तहसील अन्तर्गत खत्रीपार में विवादित स्थल का निरीक्षण किया और सभी पक्षों की प्रतिक्रिया ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तहसील अंतर्गत ग्रामसभा खत्रीपार निवासी रामनरेश व रामसूरत के बीच जमीन का विवाद है। जिसके निस्तारण के लिये स्थलीय निरीक्षण कर सभी पक्षों से बातचीत की गई है और जल्द ही मामले का समाधान किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप युद्ध स्तर पर राजस्व वादों का त्वरित व स्थाई समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे भविष्य में शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान लेखपाल सुधाकर चौहान सहित राजस्वकर्मी व गांव के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.