Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट का आरोप, तीन के विरुद्ध केस दर्ज
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने जगन्नाथ चौबे, आलोक चतुर्वेदी और आदर्श चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पट्टीदार जगन्नाथ चौबे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 17 अक्तूबर की रात करीब तीन बजे आरोपित उनके घर के पास पहुंचे। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह जाग गए और घर से बाहर निकलकर उन्हें टोका। आरोप लगाया है कि इस पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके भतीजे राकेश चौबे को भी आरोपितों ने दौड़ाकर पीटा। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.