Mau News: जमीन के विवाद में भाई बहन ने दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज
मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के गौरीडीह निवासी पुष्टम राय की तहरीर पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार उनके ससुर झंरखंडी राय ने सोमवार को जमीन का बंटवारा उनके और इंदिरा के नाम से किया। इसी बात को लेकर गांव निवासी अंकुर उर्फ पियूष और रूही उर्फ दीक्षा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान मारपीट, थाने में शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.