Mau News: जन चौपाल लगा कर बुढावर में सुनी समस्याएं
मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गांव की समस्या का गांव में ही समाधान कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत बुढावर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। समस्याओं के जल्द निदान करने का अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ल, एडीओ समाज कल्याण जयचंद प्रसाद, एडीओ पंचायत रमेशचंद, सचिव राजनरायन यादव और ग्राम प्रधान अजय राय सोनू ने ग्रामीणों को विधवा पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन, शौचालय, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना, आयुष्मान कार्ड,मनरेगा, आंगनबाड़ी संबंधित एवं शिक्षा विभाग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.