मऊ, अक्टूबर 5 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के नेमडाड़ में सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामविलास चौहान रहे। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का उद्धाटन जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आपके साथ है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना भेदभाव के हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हु...