Mau News: जनसमस्याओं के विरोध में जताया आक्रोश
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: मऊ। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सलाहाबाद वार्ड नम्बर 16 के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहंुचकर जनसमस्याओं के विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले में जल निकासी, बदहाल मार्ग की समस्या के चलते कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर आरसीसी मार्ग के साथ ही जल निकासी के लिए नाली के निर्माण की मांग किया। प्रदर्शन में प्रवीण चौहान, पुरुषोत्तम चौहान, राजकुमार, अर्पित चौहान, शेषनाथ चौहान समेत मोहल्ले की महिलाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.