मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर सोमवार को प्रथम क्लस्टर की आशा और संगिनी कार्यकत्रियों की आगामी अभियानों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें छूटे पात्र लाभार्थियों और 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिये गए। साथ ही आभा कार्ड को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। चेतावनी भी दी गई की कहीं से कोई शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अहमद फैजान ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थीयों का आयुष्मान कार्ड बनना आवश्यक है। बताया कि जिन परिवार में राशन कार्ड में वर्ष 2018 में हुए सर्वे में छह सदस्यों के नाम शामिल हैं,उनके मुखिया समेत सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। साथ ही 70 वर्ष पूर्ण कर चुके या अन्य पात्र लाभार्थियों का शत-...