Mau News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक,होमगार्ड की मौत
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: रानीपुर(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में होमगार्ड रामसरीख यादव की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक छुट्टा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय भुसुवा निवासी रामसरीख यादव बुधवार शाम करीब 6 बजे मुहम्मदाबाद गोहना बाजार से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा के पास सर्विस लेन पर अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गया। पशु से टकराने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन रामसरीख को इलाज के लिए मऊ स्थित शारदा नारायण अस्पताल ले गए। देर रात लगभग 11:35 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.