मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक के ग्राम छिछोर से जिला मुख्यालय तक शनिवार को रोडवेज बस का शुभारंभ हुआ। छिछोर चौराहे पर गुड्डू मिश्रा एवं रजनीश बाबा ने पूजन कर मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर बस संचालन का शुभारम्भ किया। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने बस के बस के चालक अवनीश तथा कंडक्टर अजीत सिंह को माला पहनाकर बस का संचालन क्षेत्र के सैकड़ो नागरिकों की उपस्थिति में किया। इस बस के संचालन से क्षेत्र के नागरिकों में बड़ी खुशी है। राकेश सिंह ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में बस के संचालन से क्षेत्र के लोगों को कचहरी, अस्पताल, बच्चों के पढ़ाई-लिखाई-सामान लाने के लिए तथा बाहर आने जाने का सुगम साधन मिल गया। यह बस सुबह सात बजे छिछोर से चलकर सेमराजपुर -बिलौझा- मानिकपुर -मऊ कुबेर- हलधरपुर -पहसा होकर मऊ...