Mau News: छह दिन बाद नहर से मिला रंजीत का शव, हत्या की आशंका
मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत के लिलहवा निवासी ई-रिक्शा चालक रंजीत कुमार का शव छह दिन बाद नहर से बरामद हुआ। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के समीप नहर में युवक के गिरने की सूचना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी थी। गुरुवार को दोपहर एक बजे टीम ने इंदौली गांव के समीप नहर से शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया。
मृतक का विवरण मृतक 40 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र रामविलास विगत 18 सितंबर की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों के अनुसार, 18 सितंबर को वह सुग्गी चौरी स्थित एक अंडे की दुकान पर कुछ दोस्तों के साथ बैठा था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.