Mau News: छत पर सो रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
मऊ, जुलाई 23 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा फैजुल्लाहपुर में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में छत पर सो रहे युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, फैजुल्लाहपुर निवासी 45 वर्षीय हरिंद्र कुमार पुत्र अर्जुन बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। जानकारी होने पर परिजन बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और दो बेटे को छोड़ गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.