मऊ, अक्टूबर 6 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को कोपागंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कोपागंज थाने के पीछे स्थित छठ पोखरी की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही छठ पर्व से पहले सुंदरीकरण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि पोखरी के सुंदरीकरण, पक्के घाट एवं सीढ़ियों के निर्माण के लिए प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व 88 लाख रुपये की धनराशि टाउन एरिया को उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अभी तक पोखरी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: व्यवसायियों और दुकानदारों की हुई बैठक व्यापारियों ने कहा कि...