Mau News: छठ की वेदी बना रहे युवक पर फावड़े से हमला, हालत गंभीर
मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत सरफूपुर स्थित शरायगनेश छोटी नहर पर शनिवार की सुबह छठ पूजा के लिये वेदी बना रहे युवक पर पिता पुत्र ने फावड़े से हमला कर दिया। दोनों ने युवक के सिर, पेट और पीठ पर फावड़े से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवक की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पिता पुत्रों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव निवासिनी लालसा देवी पत्नी छोटेलाल चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र राकेश चौहान अपने हाल मुकाम कोतवाली अंतर्गत सरफूपुर स्थित सराय गणेश छोटी नहर पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे छठ पूजा के लिये व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.