मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के मोहल्ला जमालपुर पोखर स्थित चौहान बस्ती में गुरुवार की शाम पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। चौहान समाज के लोगों ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि विधान से पूजन कर लोगों में प्रसाद वितरित किया।चौहान समाज के लोगों ने बताया कि पृथ्वीराज चौहान का जन्म 1166 ईस्वी में हुआ था। उन्होंने सबसे कम उम्र में ही अपने पराक्रम से अपने साम्राज्य का विस्तार उत्तर भारत में किया। चौहान समाज के लोगों ने उनके कृत्यों को नमन करते हुए बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कैलाश चौहान, राम पलट चौहान, रामसागर चौहान, अरुण चौहान, संजय चौहान, अखिलेश चौहान, राम दरस चौहान, पलक धारी चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...