Mau News: चौबेपुर कोट में अवैध मिट्टी खनन से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग
मऊ, जुलाई 22 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर कोट में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिन-रात धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं को कानून का कोई भय नहीं है और लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोई जा रही है। इससे क्षेत्र में धूल, शोर और आवागमन की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चौबेपुर कोट केवल एक उदाहरण है। इसके अलावा कोइरियापार, अब्बूपुर, प्यारेपुर, जोगरी समेत कई ग्राम सभाओं में भी खुलेआम अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लगातार आवागमन से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनन का सिलसिला जारी है। जिला खनन निरीक्षक पूना राम ने कहा, मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। इसकी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.