Mau News: चौपाल में पेंशन धारकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को विकास खण्ड बड़राव में विधवा पेंशन धारकों एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को पेंशन योजनाओं की पात्रता, आवेदन एवं सत्यापन प्रक्रिया, बैंक खाते से संबंधित आवश्यकताओं तथा पेंशन प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं एवं प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपील की कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.