Mau News: चुम्मानार में शाखा प्रबंधक की कार रोककर मारपीट का प्रयास
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चुम्मानार गांव में बुधवार की रात बाइक सवार दो युवकों पर शाखा प्रबंधक की कार रोककर गाली-गलौज करने, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप है कि घटना के दौरान कार में मौजूद शाखा प्रबंधक की पत्नी और बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।चुम्मानार गांव निवासी जितेंद्र कुमार अमिला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक हैं। तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को ड्यूटी समाप्त करने के बाद दशहरा की छुट्टी खत्म होने पर वह रात करीब दस बजे अपने गांव चुम्मानार से कार द्वारा परिवार के साथ मऊ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर प्राथमिक विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.