मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी घोसी दया सागर गुप्ता, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक शिशिर सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक अश्वनी श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने गुरुवार को किसान ट्रेडर्स सिनेमा हाल, शारदा ट्रेडर्स बड़ागांव, ओम ट्रेडर्स सहित अन्य दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जांच किया। किराना स्टोर और दुकानों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया तथा स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एसडीएम ने चीनी के स्टाक का निरीक्षण कियादुकानदारों को निर्देश उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चीनी का अनावश्यक रूप से डंप या भंडारण न किया जाए और उपभोक्ताओं को ...