Mau News: चिह्नित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश
मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने, सड़क संकेतक, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी बोर्ड स्थापित कराने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित प्रवर्तन कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा से संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.