Mau News: चिश्तीपुर में 40 साल पूर्व अनशन के बाद बना था पक्का पुल
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज ब्लाक के चिश्तीपुर में पक्के पुल निर्माण की मांग को लेकर चालीस साल पहले लगातार एक महीने तक चले आमरण अनशन के बाद मांग पूरी हुई थी। बुधवार को किसान नेता देव प्रकाश राय ने 40वीं सालगिरह मनाई। इस अवसर पर भातकोल मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसान नेता देव प्रकाश राय ने कहा कि चिश्तीपुर पुल की मांग को लेकर इसी स्थान से 40 साल पहले लगातार एक महीने तक आमरण अनशन कर शासन प्रशासन की नींव हिला दी थी। कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा कि इस सफल आमरण अनशन के बाद प्रशासन की आंखें खुली और तत्कालीन जिला के डीएम और विभाग के अधिकारियों के साथ आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों को लेकर भरे मंच से घोषणा की। तब जाकर चिश्तीपुर लकड़ी पुल को हटाकर पक्के पुल का निर्माण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.