मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: सूरजपुर। शिक्षा क्षेत्र दोहरीघाट की सभी नौ न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा पांच से आठ तक के कुल 396 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता को चित्रों के माध्यम से उकेरा। चयनित प्रतिभागी 28 सितंबर को आयोजित होने वाला ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर बच्चों ने उकेरे चित्र यह भी पढ़ें- Orai News: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, 60 बच्चों ने...