Mau News: चालान काटने वाली पुलिस की बुलेट पर ही नहीं थी नंबर प्लेट!
मऊ, नवम्बर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस की कार्रवाई ही सवालों के घेरे में आ गई है। सरयू नदी में स्नान करने जा रहे एक युवक का छह हजार रुपये का चालान काटने और उसके साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि युवक की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में चालान करने पहुंचे पुलिसकर्मियों की बुलेट पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं दिख रही है। वहीं, दोनों पुलिसकर्मी बिना हेलमेट नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आपका अपना लोकप्रिय 'हिन्दुस्तान' अखबार पुष्टि नहीं करता है।घोसी थाना क्षेत्र के सरफुपुर निवासी अविनाश चौहान मंगलवार को अपने मित्र राकेश के साथ पल्सर बाइक से दोहरीघाट स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में बुलेट सवार दो पुलिसकर्मी मोबाइल पर बात कर रहे थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.