मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू कराने की मांग उठाई गई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन, मऊ के पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय एडवोकेट ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जनपद के रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मझवारा से जिला मुख्यालय तक इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू होने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में इन मार्गों पर नगर बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को जिला मुख्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग किया कि क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़ तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊ को चारों मार्गों पर इल...