Mau News: चार दिन बाद दर्ज हुआ हादसे में युवक की मौत का मुकदमा
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर फरसरा पेट्रोल पंप के पास चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए 18 वर्षीय युवक आर्यन यादव की मौत के मामले में अब पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। मृतक के पिता अशोक कुमार ने 10 अक्तूबर को दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर, बीबीपुर निवासी अशोक कुमार के अनुसार, उनका पुत्र आर्यन यादव छह अक्तूबर की शाम करीब छह बजे बुलेट बाइक से नई बाजार से गोंठा की ओर जा रहा था। फरसरा पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी और आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.