Mau News: चार औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला
मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त शिकायतों के क्रम में औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मधुबन नगर स्थित वेदापुर हेल्थ केयर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर उपलब्ध औषधियों का परीक्षण किया गया तथा संदेहास्पद पाए जाने पर चार औषधियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। निरीक्षण के समय औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन, विक्रय अभिलेखों का समुचित संधारण न होना, दवाओं के रख-रखाव में अनियमितता तथा आवश्यक रजिस्टरों का अभाव सहित अन्य कमियां पाई गईं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा विस्तृत जांच के लिए प्रकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.