Mau News: चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना की पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में रिमांड के लिए पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में शामिल शेष तीन अभियुक्त अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शैलेश यादव को उसके गांव सूरजपुर के पास पंचमहला से शनिवार दोपहर करीब पौने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.