मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में विपक्षी द्वारा चहारदीवारी गिराकर जबरदस्ती भूमि कब्जा करने का विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज देने सहित जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआई आर दर्ज की है। थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली/नासीरपुर निवासी पीड़िता ममता मिश्रा पत्नी रामप्रवेश मिश्रा ने पलिया-रायपुर बाजार स्थित राज्य मार्ग के समीप जमीन खरीद कर मकान बनवा रही है। जिसका छत लगना बाकी है। मकान के पीछे बनाई गई चहारदीवारी और पिलर को 15 अगस्त 2026 की रात में विपक्षी ने दबंगई के बल पर तोड़कर लगभग 6 फीट जमीन कब्जा कर अवैध दीवार बना दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को तहसील ...