Mau News: चलती स्कूटी में लगी आग, कूदकर सवार ने बचाई जान
मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतहरा गांव के पास बुधवार की दोपहर में चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही स्कूटी सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। रामपुर थानान्तर्गत हबीबपुर निवासी मोहन प्रसाद लगभग एक बजे अपनी स्कूटी से रामपुर बेलौली बाजार से घर लौट रहे थे। वह रामपुर माइनर नहर के रास्ते होते हुए जैसे ही छतहरा गांव से आगे बढ़े कि अचानक उनकी स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी से आग की लपटें उठती देख चालक ने तत्काल कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान आस-पास से गुजर रहे राहगीर कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, उससे पहले ही आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और कुछ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.