मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कचहरी मोड़ के पास रविवार दोपहर लगभग एक बजे चलती वैगनआर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी। हालांकि, कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब पूरी गाड़ी जल गई। वैगनार सवार मुहम्मदाबाद गोहना से वन देवी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई। आग लगते ही सभी सवारों ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफ...