Mau News: घोसी में लाठी-डंडे से हमला, महिला की मौत,तीन अन्य घायल
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास में रविवार सुबह लाठी-डंडे से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने 60 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घोसी के क्षेत्राधिकारी सत्यभूषण तिवारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा खास में राम अवतार सोनकर ने सड़क पर पड़े बांस के डंडे से अपने मोहल्ले के तीन-चार लोगों पर हमला कर दिया है। यह भी पढ़ें- बोकारो में मर्डर! रिटायर्ड BSL कर्मी की पत्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.