Mau News: घायल महिला की ईलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर कब्रिस्तान के पास विगत 14 अगस्त को बकरी चरा रही खुशबुन निशा की बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई थी। बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया था। उधर घायल महिला का ईलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे सरफराज की शिकायत पर मधुबन पुलिस ने बाइक और अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बाइक के धक्के से युवती की मौत, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.