Mau News: घर-घर उतारी गई श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती
मऊ, अक्टूबर 23 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला समिति गोंठा के तत्वावधान में आयोजित भरत मिलाप के बाद अयोध्या रूपी गोंठा के नागरिकों में प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा को लेकर काफी उत्साह रहा। गुरुवार की रात्रि प्रभु श्रीराम ने भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के साथ घर-घर पहुंचकर सबको दर्शन दिया। नागरिकों ने चारों भाइयों का पांव प्रक्षालन कर आरती उतारी।गोंठा रामलीला समिति के कलाकार पूरी रात गाजे बाजे के साथ प्रभु राम के रथ के आगे चलते रहे। चार बजे भोर में भगवान राम का रथ वापस रामलीला रंगमंच पर पहुंचा। भगवान राम ने विभीषण का राजतिलक कर लंका का राजा घोषित किया। इसके साथ ही चारों तरफ हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम का उद्घोष सुनाई दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: दोहरीघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.