Mau News: घर का प्लास्टर कर रहे राजमिस्त्री की हार्ट अटैक से मौत
मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा खास निवासी राजमिस्त्री की बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने घर का प्लास्टर करते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचेतावस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा खास निवासी 50 वर्षीय मेल्हू प्रसाद राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मेल्हू बुधवार को दिन में किसी के यहां दीवार की चुनाई करने के लिये गये थे। शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे। खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे वह अपने निर्माणाधीन मकान की दीवार का प्लास्टर करने लगे। रात करीब 11 बजे अचानक वह अचेत होकर गिरे और बेहोश हो गये। परिजन आनन-फानन में इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.