मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के इब्राहिम-चक मुहल्ला में क्वार मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को लगने वाला प्रसिद्ध घनई मेला एवं कुश्ती प्रतियोगिता हर वर्ष की भांति शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। इस बीच रामलीला कलाकारों के राम वनगमन का सजीव मंचन देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। साथ ही सुरक्षा में प्रशासन पुलिस मुस्तैद रही। इब्राहिम-चक गांव में परंपरा के तहत घनई मेला व दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके तहत शनिवार को भगवान श्री राम-लक्ष्मण और जानकी रामलीला मंच से वन गमन के लिए रथ पर सवार होकर तकिया बाजार, खाकी बाबा की कुटी होते हुए ग्राम इब्राहिम-चक स्थित एक तालाब के निकट पहुंचे। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:दोहरीघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भरत मिलाप जहां केवट घनई (एक छोटी नाव) पर ब...