Mau News: घंटी बजाओ...पीएचसी रसूलपुर गेट के बाहर कूड़े का अंबार, दुर्गंध से मरीज परेशान
मऊ, अगस्त 9 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के बाहर कूड़े का अंबार लगा होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के कुछ लोग कूड़ा लाकर अस्पताल के गेट के बाहर ही फेंक देते हैं। कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहने से दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार से कूड़ा फेकने पर रोक लगाने और जमा कूड़े को साफ कराने की मांग किया है। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर गंदगी होने से परिसर के आस-पास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। दुर्गंध के कारण मरीजों को परेशानी होती है। कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाए जाने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। इस बाबत में सुमेर, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.