मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से 12 जुलाई को जनपद में वृहद पौधरोपण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया जाएगा। बताया कि अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए ग्राम सभाओं में आयोजन होगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम के संकल्प को दोहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धरा का श्रंगार पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी हमारी सामूहि...