मऊ, अगस्त 18 -- Mau News: दोहरीघाट। ब्लाक क्षेत्र के पुरमोती गांव के रविन्द्र नाथ पाण्डेय की पुत्रवधू पुष्पा मिश्रा के ग्राम विकास अधिकारी बनने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। संत श्रीनाथ श्री लक्ष्मण जी डिग्री कॉलेज पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय, ज्ञानेंद्र नाथ पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, डॉ. पारितोष पाण्डेय, डॉ. अंकिता त्रिपाठी, सुधा पाण्डेय, अर्पिता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...